जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के लवेपोरा में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर

जम्मू कश्मीर:

Encounter in Lawaypora Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर (Jammu Kashmir) के श्रीनगर (Srinagar) के लवेपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में तीन आतंकियों को मार गिराया है। कश्मीर पुलिस जोन की ओर से ये कहा गया है कि मंगलवार शाम शुरू हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है।

Recommended Video

    Srinagar Encounter: Terrorist और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकियों के शव बरामद | वनइंडिया हिंदी
    Encounter in Kashmir, Encounter in Lawaypora Srinagar, जम्मू कश्मीर में एनकाउंटर, लवेपोरा में एनकाउंटर, encounter in Lawaypora, Srinagar, Kashmir Zone Police, jammu kashmir, kashmir, जम्मू कश्मीर, श्रीनगर

    जनरल ऑफिसर कमांडिंग फोर्स, मेजर जनरल एचएस साही ने बताया है कि कल शाम इनपुट मिली थी कि नेशनल हाईवे के पास कुछ आतंकवादियों ने पनाह ली है। उसके बाद आर्मी, JKP और CRPF द्वारा संयुक्त अभियान शुरू किया गया, जो पूरी रात चला और आज साढ़े 11 बजे खत्म हुआ। अभियान में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया।

    जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सुरक्षाबलों को श्रीनगर के बाहरी इलाके लवेपोरा में आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जवानों ने तलाश अभियान शुरू किया। आतंकियों की ओर से फायरिंग करने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों और पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और तीन आतंकियों को मार गिराया।

    बता दें कि हाल के दिनों में कई आतंकी वारदात कश्मीर में देखने को मिली हैं। सोमवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों की गोली से घायल से मेरठ के जवान अनिल तोमर शहीद हो गए थे। अनिल तोमर दो दिन पहले शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़ में वो घायल हो गए थे। अनिल को पांच गोलियां लगीं थी। इलाज के लिए उन्‍हें श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 28 दिसंबर को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तोमर 44वीं राष्ट्रीय राइफल्स में हवलदार के पद पर तैनात थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+