जम्मू कश्मीर के बारामुला में एनकाउंटर, तीन आतंकी ढेर, दो जवान घायल

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के बारामुला में चल रहे एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को मार गिराया है। मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी मारे जा चुके हैं, वहीं सुरक्षाबलों के दो जवान आज घायल हुए हैं। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार से बारामुला के करीरी में ये मुठभेड़ चल रही है। कल से तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।

jammu kashmir encounter in Kreeri area of Baramulla district

Recommended Video

    Jammu Kashmir : Baramulla Encounter के शहीदों को श्रद्धांजलि,चार जवान हुए थे शहीद | वनइंडिया हिंदी

    सेना की ओर से बताया गया है कि अभी भी ऑपरेशन चल रहा है। अभी भी कुछ आतंकियों के छुपे होने की आशंका है, जिसको लेकर सर्च अभियान जवानों की ओर से चलाया गया है। कश्मीर जो पुलिस की ओर जानकारी दी गई है कि कल से अब तक जो तीन आतंकी मुठभेड़ में मारे गए हैं, उनके पास से काफी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। मारे गए तीन आतंकियों में 2 लश्कर कमांडर हैं। इनमें एक हैदर और दूसरे का नाम उस्मान बताया गया है। ये आतंकी हाल ही में बांदीपोरा की घटनाओं और कई मामलों में शामिल थे।

    बारामुला जिले के करीरी इलाके में सोमवार सुबह सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम तैनात थी। तभी घात लगाकर आतंकियों ने उन पर हमला बोल दिया और अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में जम्मू कश्मीर के एसपीओ मुजफ्फर अहमद सहित कुल तीन लोग शहीद हो गए। घटना के बाद आतंकी वहां से फरार होने में कामयाब रहे। जिसके बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया। वहीं एक आतंकी को आज मारा गया है।

    चार दिनों के अंदर घाटी में ये दूसरा बड़ा आतंकी हमला है। इससे पहले शुक्रवार सुबह श्रीनगर के बाहरी इलाके में नौगाम बाईपास पर आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया था। जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। उस हमले में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ बताया गया है। कश्मीर में बीते कुछ दिनों में कई आतंकी घटनाएं हुई हैं। कई नेताओं को भी निशाना बनाया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+