जम्‍मू कश्‍मीर: अनंतनाग के बिजबेहरा में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर किया, हिजबुल कमांडर की भी मौत

अनंतनाग। जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग में इस समय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है। इस एनकाउंटर में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। और ये आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े थे। अनंतनाग, दक्षिण कश्‍मीर में आता है और बुधवार तड़के एनकाउंटर शुरू हुआ था। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। पुलिस की ओर से बताया गया है, 'अनंतनाग के बाहरी इलाके में एनकाउंटर जारी है।'

indian-army-150

हिजबुल का कमांडर मारा गया

जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने इस एनकाउंटर पर और ज्‍यादा जानकारी दी है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया है कि एनकाउंटर में हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी नासिर चादरू मारा गया है। वह हिजबुल का कमांडर था और उसे बिजबेहरा टाउन के पजापोरा इलाके में ढेर किया गया है। चादरू के साथ दो और आतंकी मारे गए हैं। जो दो आतंकी मारे गए हैं उनके नाम जावेद फारूक और आकिब अहमद बताए जा रहे हैं। इस एनकाउंटर में सेना के एक जवान के भी घायल होने की खबरें हैं। इस एनकाउंटर में सेना के एक जवान के भी घायल होने की खबरें हैं। सुरक्षाबलों को इंटेलीजेंस मिली थी जिसमें यहां पर कुछ आतंकियों के होने की बात कही गई थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की तरफ से सुरक्षाबलों पर फायरिंग की गई थी। गौरतलब है कि सोमवार को दक्षिण कश्‍मीर के शोपियां जिले में एक पाकिस्तानी नागरिक समेत दो आतंकवादियों ने राजस्‍थान से सेब लेकर आ रहे ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+