जम्मू कश्मीर: बारामूला के सोपोर में एनकाउंटर, दो आतंकी ढेर
बारामूला। जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि इस मुठभेड़ में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उत्तर कश्मीर के बारामूला में आने वाले सोपोर के वारपोरा इलाके में ये मुठभेड़ हुई है।

जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वारपोरा के एक घर में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद यहां पर कासो लॉन्च किया। आतंकियों की तरफ से सुरक्षाबलों पर फायरिंग की गई। सर्च ऑपरेशन एनकाउंटर में तब्दील हो गया। इस मुठभेड़ में अभी तक दो आतंकी मारे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications