जम्‍मू कश्‍मीर: बारामूला के सोपोर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर, 2 आतंकी ढेर

बारामूला। जम्‍मू कश्‍मीर के बारामूला जिले के सोपोर में इस समय आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह एनकाउंटर सोपोर के डांगेर पोरा इलाके में हो रहा है। बारामूला नॉर्थ कश्‍मीर में आता है। गुरुवार को एनकाउंटर उस समय शुरू हुआ जब डांगेर पोरा के बुनपोरा मोहल्‍ला में आतंकियों छिपे होने की जानकारी मिली थी। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए हैं। ज जबकि अभी एक आतंकी फंसा हो सकता है। एक पुलिस ऑफिसर की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है।

baramulla-encounter.jpg

सोपोर में इंटरनेट बंद

पुलिस ऑफिसर की ओर से बताया गया है कि कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी के बाद सुरक्षाबलों ने कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया था। फिलहाल एनकाउंटर जारी है। सोपोर इलाके में सावधानी बरतते हुए इंटरनेट सर्विसेज को बंद कर दिया गया है। मंगलवार को दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हुए थे। कोकरेनाग में हुए इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने जिन दो आतंकियों को ढेर किया उसमें से एक आतंकी पाकिस्‍तानी था। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद हुआ। 23 मई को भी पुलवामा में एक एनकाउंटर हुआ था। पुलवामा के त्राल में हुए इस एनकाउंटर में अल कायदा के संगठन अंसार गजवाल उल हिंद का सरगना और मोस्‍ट वॉन्‍टेड आतंकी जाकिर मूसा मारा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+