जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां में इस समय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में जारी मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की खबरें हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से इस बात की जानकारी दी गइ है। एनकाउंटर शुक्रवार तड़के से शुरू हुआ। जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से बताया गया है कि मारा गया आतंकी हिजबुल मुजाहिद्दीन का समीर शाह था।

पुलिस की मानें तो समीर आतंकवाद से जुड़े कई केसेज में वॉन्टेड था। फिलहाल फायरिंग बंद हैं लेकिन इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सेना को शोपियां के नरवल इलाके में आतंकियों के होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद तड़के सर्च एंड कॉर्डन ऑपरेशन लॉन्च किया गया। जिस समय सर्च ऑपरेशन जारी था, उसी समय आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और सुरक्षाबलों की ओर से इसका जवाब दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications