जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में मुठभेड़ में जारी, सेना ने किया एक आतंकवादी ढेर

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के अनंतनाग (Anantnag) में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया है। आतंकी की पहचान नासिर शकील साब शाक भाई के तौर पर हुई है। ये आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। अनंतनाग के लारनू इलाके में शनिवार (17 अक्टूबर) की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादी में मुठभेड़ शुरू हुई। कश्मीर पुलिस से मिले इनपुट के बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया था। भारतीय सेना ने यह जानकारी दी है। इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों का ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

Recommended Video

    Encounter in kashmir: Budgam Encounter में एक Terrorist ढेर, 1 जिंदा आतंकी गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    Jammu Kashmir

    भारतीय सेना ने कहा, जम्मू-कश्मीर पुलिस के इनपुट्स के आधार पर अनंतनाग में आज सुबह एक संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें कॉर्डन को भी रखा गया था और संपर्क स्थापित किया गया था। हमने एक आतंकवादी को ढेर किया है और एक एके-47 (क AK-47) राइफल बरामद किया। सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

    लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार

    जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी सहयोगी हरिस शरीफ राथर को गिरफ्तार किया है। इसपर लश्कर के आतंकवादियों को शरण देने और अन्य सहायता मुहैया कराने के लिए केस दर्ज किया गया है। ये पंपोर और काकापोरा इलाके में हथियारों / गोला-बारूद के परिवहन करता था। उसी दौरान उसको गिरफ्तार किया गया था।

    पिछले हफ्ते भी हुई मुठभेड़, 2 आतंकी मारे गए

    जम्मू-कश्मीर के घाटी में 10 अक्टूबर को कुलगाम जिले में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। उनके पास से M4 रायफल और एक पिस्टल बरामद हुई थी।

    सुरक्षाबलों को दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में आतंकियों के होने की खुफिया इनपुट मिली थी। जिसके बाद सर्च अभियान चलाया गया और दो आतंकी ढेर हुए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+