भारत का हिस्सा नहीं हैं जम्मू-कश्मीर: गिलानी
नयी दिल्ली। अलगाववादी नेता मसरत आलम की रिहाई को लेकर मचे बवाल के बीच जम्मू कश्मीर मेंनए विवाद ने भी जन्म ले लिया है। हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी ने ये कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया है कि भारत को यह वास्तविकता मान लेनी चाहिए कि जम्मू कश्मीर एक विवादित क्षेत्र है, भारत का हिस्सा नहीं है।

मसरत की रिहाई पर बोलते हुए गिलानी ने कहा कि वह कई बार जमानत पर बाहर आ चुके थे। अदालत उनके खिलाफ सभी मामले भी खारिज कर चुकी है। ऐसे में उनकी रिहाई पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए। इसके बाद जम्मू कश्मीर के मसले पर गिलानी ने कहा कि भारत को यह वास्तविकता स्वीकार करनी चाहिए कि जम्मू कश्मीर एक विवादित क्षेत्र है और ये देश का हिस्सा नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार बदल जाने के बाद भी जम्मू कश्मीर में कोई बदलाव नहीं आएगा। यह महज एक राजनीतिक स्टंट था। ऐसे में भारत को यह वास्तविकता मान लेनी चाहिए कि जम्मू कश्मीर एक विवादित क्षेत्र है, भारत का हिस्सा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications