जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम के काफिले की कार नहर में गिरी, एक की मौत

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के उप-मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता के काफिले की एक कार शनिवार को नहर में जा गिरी। दुर्घटना में सूचना विभाग के कैमरमैन की सूरम सिंह (50) की डूबने से मौत हो गई, वहीं चार अधिकारी और ड्राइवर हादसे में घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना उस समय हुई जब डिप्टी सीएम अपने काफिले के साथ एक कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे थे, इसी दौरान उनके काफिले की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

Jammu kashmir Deputy CM Kavinder Gupta convoy car falls in canal One killed

हादसा ग्रेटर कैलाश इलाके में हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि हादसे के पीछे लापरवाही से ड्राइविंग वजह हो सकती है, जिसके चलते ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। डिप्टी सीएम गुप्ता भी हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल भी पूछा। उन्होंने कैमरामैन सूरम सिंह की मौत पर भी दुख प्रकट किया। गुप्ता ने कहा कि ड्राइवर के गाड़ी से संतुलन खो देने की वजह से हादसा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+