Jammu Kashmir DDC Election Results: डीडीसी चुनाव में भाजपा के अजाज हुसैन ने दर्ज की पहली जीत
Jammu Kashmir DDC Election Results: डीडीसी चुनाव में भाजपा के अजाज हुसैन ने दर्ज की पहली जीत
Jammu Kashmir DDC Election Result Update News: डीडीसी चुनावों के परिणाम आने शुरू हो चुके हैं। जिसमें भाजपा के उम्मीदवार और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पश्चिम बंगाल भाजपा युवा विंग के प्रभारी अजाज हुसैन ने कश्मीर में पहली जीत दर्ज की है। अजाज हुसैन ने डीडीसी चुनावों में PAGD के उम्मीदवार के खिलाफ श्रीनगर की खानमोह -2 सीट जीती है।
Recommended Video

श्रीनगर के भाजपा उम्मीदवार अजाज हुसैन ने जीत हासिल करने के बाद कहा हमने PAGD के उम्मीदवार के खिलाफ लड़ाई लड़ी और भाजपा आज (श्रीनगर की बलहामा सीट) सीट पर विजयी हुई। मैं जम्मू और कश्मीर के लोगों और सुरक्षा बलों को बधाई देता हूं।
अब तक भाजपा ने 3 सीटों पर हासिल कर ली जीत
श्रीनगर में अजाज हुसैन की जीत के साथ अपनी पहली सीट हासिल करने के बाद, भारतीय जनता पार्टी ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में काकापोरा में जीत हासिल की है। इसके अलावा भाजपा के बलहामा श्रीनगर और जिला बांडीपोर के तुलेल इलाके के उम्मीदावार एजाज हुसैन व एजाज अहमद खान ने अपनी विजय दर्ज की है। अब तक के परिणाम के अनुसार अब तक भाजपा के तीन उम्मीदवारों ने चुनाव जीता है।
चुनाव परिणाम अपडेट
द कश्मीर वाल्ला के पास उपलब्ध नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, जे-के में 197 सीटों में से, अलायंस ने तीन सीटें जीती हैं, जबकि भाजपा ने अब तक एक सीट जीती है। गठबंधन 76 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि भाजपा 50 सीटों पर आगे चल रही है। निर्दलीय उम्मीदवारों ने 7 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि वे 33 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
4,181 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे
बता दें ये नतीजे 450 महिलाओं सहित 4,181 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में 280 डीडीसी सीटों से चुनाव लड़ा था। मतदान 28 नवंबर और 19 दिसंबर के बीच आठ चरणों में हुआ था। चुनाव में 57 लाख मतदाताओं में से लगभग 51 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो काफी हद तक शांतिपूर्ण थे। ये जम्मू और कश्मीर में आयोजित पंचायती राज व्यवस्था के तीसरे स्तर के लिए पहला चुनाव थे। ये भी पहले बड़े जनमत सर्वेक्षण थे जो अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के बाद हुए थे और अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर को केंद्रशासित प्रदेश बना दिया गया था।
इसे भी पढ़ें -फिल्म के ऐक्शन सीन में चिरंजीवी ने सोनू सूद को पीटने से किया इनकार, बोले लोग मुझे कोसेंगे












Click it and Unblock the Notifications