जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में भाजपा नेता की हत्या के बाद कर्फ्यू लगा

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार रात भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात हमलावरों ने दोनों को बीती रात गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। वहीं तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पुलिस ने यहां कर्फ्यू लगा दिया है। माना जा रहा है कि भाजपा नेता पर यह हमला आतंकियों द्वारा किया गया है। यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब 17 नवंबर से यहां पंचायत चुनाव होने हैं।

jk

काफी प्रभावी नेता

भाजपा नेता अनिल परिहार और उनके बेटे सेवा राम परिहार को काफी प्रभावी नेता माना जाता था। उनकी मुस्लिम मतदाताओं के बीच भी लोकप्रियता थी। जैसे ही हत्या की खबर इलाके में फैली लोग बड़ी संख्या में अस्पताल में इकट्ठा हो गए। इन लोगों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। लोगों की भारी भीड़ जिस तरह से जमा हो रही थी उसे देखते हुए प्रशासन ने यहां कर्फ्यू लागू कर दिया है।

जांच शुरू

जम्मू के कमिश्नर संजीव वर्मा ने बताया कि इस हत्या की जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों ने बताया कि जिस वक्त यह हमला हुआ उस वक्त परिहार बंधु एक स्टेशनरी की दुकान से लौट रहे थे। इसी दौरान घर के बहुत करीब कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनपर हमला कर दिया है और मौके से फरार हो गए। अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजीत को अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अनिल की जान को खतरे को देखते हुए पहले से ही उनकी सुरक्षा में पर्सनल सेक्युरिटी ऑफिसर को तैनात किया गया था।

इसे भी पढ़ें- J&K: हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, 3 आतंकी ढेर

जितेंद्र सिंह ने जताया दुख

अनिल परिहार की हत्या के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुख जताया है, उन्होंने कहा कि वह जल्द से जल्द किश्तवाड़ पहुंचने की कोशिश करेंगे। जम्मू कश्मीर भाजपा के प्रवक्ता सुनील सेठी ने इस हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि परिहार पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे, इसी वजह से उनपर हमला किया गया है। यह हमला इसलिए किया गया है ताकि पंचायत चुनाव को रोका जा सके। उन्होंने राज्यपाल से अपील की है कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कराया जाए।

इसे भी पढ़ें- स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के नाम में हुई बड़ी गलती, सरकार ने भी माना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+