जम्‍मू कश्‍मीर: दक्षिण कश्‍मीर के कुलगाम में BJP नेता की गाड़ी आतंकियों ने जलाई, घाटी में फिर से प्रतिबंध लगाए गए

श्रीनगर। जम्‍मू कश्‍मीर घाटी में शुक्रवार को हिंसा की खबरों के बाद प्रतिबंधों को फिर से लागू कर दिया गया है। यहां पर कुछ अज्ञात लोगों ने दक्षिण कश्‍मीर के कुलगाम जिले में बीजेपी नेता की गाड़ी में आग लगा दी थी। इसके अलावा पुराने श्रीनगर के कुछ हिस्‍सों से भी हिंसा और झड़प की खबरें आई। 31 अक्‍टूबर को जम्‍मू कश्‍मीर के संघ शासित प्रदेश में तब्‍दील होने के बाद हिंसा की ताजा घटनाओं के बाद प्रशासन ने फिर से कुछ प्रतिबंधों को लागू कर दिया ।

jammukashmir-15

बीजेपी महासचिव की गाड़ी में लगाई गई आग

पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले के गोनीगाम गांव में दोपहर करीब एक बजे दो मारुति ओमनी गाड़‍ियों को कुछ लोगों ने आग के हवाले कर दिया था। कुलगाम में एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया, 'यह गाड़‍ियां आबिद खान और इम्तियाज हुसैन भट्ट की थीं। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है।' आबिद खान, जम्‍मू कश्‍मीर राज्‍य के महासचिव हैं और घटना के समय वह मौजूद नहीं थे। पार्टी प्रवक्‍ता अल्‍ताफ ठाकुर ने इस घटना की निंदा की है। अल्‍ताफ ने कहा, 'हमारे कुछ नेताओं की लोकप्रियता की वजह से कुछ अज्ञात लोग उन्‍हें परेशान करने की कोशिशें कर रहे हैं।' खान की तरफ से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया भी नहीं दी गई है। जिस जगह पर यह घटना हुई है वह जगह कातेरसू गांव से बस 20 किलोमीटर की दूरी पर है। इसी गांव में मंगलवार को छह बंगाली मजदूरों की हत्‍या कर दी गई थी। मजदूरों की हत्‍या के बाद से अप्रवासी राज्‍यों के मजदूरों में डर और दहशत का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+