जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने पुंछ के शाहपुर सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने एक बार फिर से नापाक हरकत को अंजाम दिया है। पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। पुंछ के शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से युद्ध विराम का उल्लंघन किया गया है। पिछले दो दिनों में पाकिस्तान ने दूसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। इससे पहले बुधवार को भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया था, जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था।

पाकिस्तान की नापाक हरकत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ स्थित शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से किए गए सीजफायर उल्लंघन में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।

पुंछ सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन
इससे पहले बुधवार को भी सांबा सेक्टर में फॉरवर्ड पर पोस्ट पर सीजफायर का उल्लंघन किया था। जिसमें एक बीएसएफ जवान शहीद हो गया था। शहीद जवान का नाम आरपी हजरा है, वो बीएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल थे। जन्मदिन के दिन ही आरपी हजरा शहीद हो गए।

बुधवार को भी पाकिस्तान ने किया था सीजफायर का उल्लंघन
जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा बुधवार को की गई गोलीबारी का सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मुंहतोड़ जबाव दिया है। बीएसएफ ने बुधवार रात को पाकिस्तान के बंकरों को निशाना बनाते हुए जमकर मोर्टर दागे। सू्त्रों के मुताबिक इस गोलाबारी में पाकिस्तान के दो बंकर नष्ट हो गए हैं। हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि इस जबावी कारवाई में पाकिस्तान को कितना नुकसान पहुंचा है।
युद्धविराम उल्लंघन का देखिए वीडियो:-
#WATCH Ceasefire violation by Pakistan in Poonch's Shahpur sector #J&K (earlier visuals) pic.twitter.com/OLbOHkBRUN
— ANI (@ANI) January 5, 2018












Click it and Unblock the Notifications