जम्मू: रामबन में आईटीबीपी जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, एक जवान की मौत, 24 घायल
जम्मू। जम्मू कश्मीर के रामबन में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर आईटीबीपी जवानों को ले जा रही बस रामबन के करीब खूनी नाला में जा गिरी। इस घटना में जहां एक जवान की मौत हो गई तो वहीं 24 जवान घायल हैं। बताया जा रहा है कि बस में 35 जवान सवार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सभी जवान राज्य में हुए पंचायत चुनावों के बाद अपनी तैनाती से वापस लौट रहे थे।

स्टेशन हाउस ऑफिसर विजय कोतवाल ने कश्मीरी मीडिया को बताया है कि एक जवान की मौत हो गई है तो वहीं बाकी जवानों को सुरक्षित निकाल कर पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायल जवानों में पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। रामबन के डिप्टी कमिश्नर शौकत अजीज ने बताया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि आईटीबीपी के जवान श्रीनगर से लौट रहे थे और जम्मू वापस आ रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications