भारतीय सीमा में घुस रहे घुसपैठिए को सांबा सेक्टर में बीएसएफ ने मार गिराया
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास बीएसएफ ने एक घुसपैठिए को मार गिराया है। आपको बता दें कि इन दिनों कश्मीर में बर्फबारी शुरू हो गई है। ऐसे में इसका फायदा उठाकर आतंकवादी सीमा पार से देश में घुसने की कोशिश में हैं। इससे पहले रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि को जिला कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा से सटे मच्छिल सेक्टर में बर्फबारी के बीच घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकियों को बीएसएफ के जवानों ने खदेड़ दिया था।













Click it and Unblock the Notifications