जम्मू-कश्मीर: नौगाम में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला

जम्मू-कश्मीर: नौगाम में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर के नौगाम में आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। शनिवार शाम करीब 9 बजे हुए हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। जवान की हालत डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है। डीआईजी सीआरपीएप संजय कुमार ने बताया कि घायल जवान हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को घेर लिया है और आंतकियों की तलाश की जा रही है।

jammu kashmir attack on police party in Nowgam One CRPF personnel got injured

डीआईजी संजय कुमार ने बताया कि हमला पुलिस के एक बंकर वाहन पर हुआ जिसमें सीआरपीएफ का एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। कांस्टेबल को इलाज के लिए सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात रोक दिया गया।

पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले आंतकी मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आए थे, जिन्होंने पुलिस वाहन पर अंधाधुंद फायरिंग कर दी। बीते कुछ समय से घाटी में पुलिस और सेना पर हमले बढ़ गए हैं। वहीं सुरक्षाबल भी लगातार सर्च अभियान चलाकर आतंकियों को मार रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+