जब लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन ने कह दी ऐसी बात कि हो गया हंगामा

Recommended Video

    Loksabha में Amit Shah और Adhir Ranjan Choudhary के बीच तीखी बहस/ वन इंडिया

    नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर मोदी सरकार के चौंकाने वाले कदम को लेकर सियासी हंगामा लगातार जारी है। सोमवार को राज्यसभा से जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पास होने के बाद मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह ने इसे लोकसभा में पेश किया। जिसके बाद लोकसभा में इस बिल पर चर्चा शुरू हुई। इस दौरान कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जम्मू कश्मीर को लेकर ऐसी टिप्पणी की जिसको लेकर सदन में काफी हंगामा देखने को मिला। यही नहीं अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी पर अमित शाह ने करारा पलटवार किया।

    'सरकार ने नियमों को ताक पर रखकर जम्मू कश्मीर के टुकड़े कर दिए'

    'सरकार ने नियमों को ताक पर रखकर जम्मू कश्मीर के टुकड़े कर दिए'

    गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर लोकसभा में संकल्प पेश किया। इसके बाद चर्चा शुरू हुई तो कांग्रेस अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने नियमों को ताक पर रखकर जम्मू कश्मीर के टुकड़े कर दिए और इसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया। मुझे नहीं लगता कि आप पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के बारे में सोच रहे हैं, आपने सभी नियमों का उल्लंघन किया और एक राज्य को रातोंरात केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया। उनके इस सवाल पर अमित शाह ने कहा कि आखिर सरकार ने कौन सा नियम तोड़ा है अधीर रंजन ये बताएं, सरकार उसका जवाब देगी।

    अधीर रंजन बोले- क्या कश्मीर एक आंतरिक मामला है

    इसके बाद लोकसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "आप कहते हैं कि कश्मीर एक आंतरिक मामला है। लेकिन 1948 से संयुक्त राष्ट्र की ओर से इसकी निगरानी की जा रही है, क्या यह आंतरिक मामला है? हमने शिमला समझौता और लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, तो क्या ये आंतरिक मामला है या द्विपक्षीय?" उन्होंने आगे कहा, "एस. जयशंकर ने कुछ दिन पहले ही अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से कहा कि कश्मीर एक द्विपक्षीय मामला है, इसलिए इसमें हस्तक्षेप न करें। क्या जम्मू और कश्मीर अभी भी आंतरिक मामला हो सकता है? हम जानना चाहते हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी इस पर आपका पक्ष जानना चाहती है।"

    'कश्मीर की सीमा में पीओके भी आता है... जान दे देंगे इसके लिए'

    कांग्रेस सांसद के उठाए गए सवालों पर अमित शाह ने पलटवार किया। गृह मंत्री ने कहा कि आप ये साफ करें कि ये कांग्रेस का स्टैंड है कि संयुक्त राष्ट्र (यूएन) कश्मीर को मॉनिटर कर सकता है। शाह ने आगे कहा, "जम्मू और कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग है। कश्मीर की सीमा में पीओके भी आता है... जान दे देंगे इसके लिए! मैं सदन में जब-जब जम्मू और कश्मीर राज्य बोला हूं तब-तब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और अक्साई चीन दोनों इसका हिस्सा हैं, ये बात है। संसद को जम्मू-कश्मीर पर कानून बनाने का अधिकार है।" पूरे मामले पर अधीर रंजन चौधरी ने सिर्फ इतना ही कहा कि हमने सिर्फ गृहमंत्री से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगा और कुछ नहीं। मेरी बात को गलत समझा जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+