जम्मू कश्मीर: ईद के बाद घाटी में फिर शुरू होगा आतंकियों के खिलाफ सेना का 'ऑपरेशन ऑल आउट'

नई दिल्ली। ईद खत्म होने के तुरंत बाद घाटी में सेना के जवानों को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करनी की पूरी छूट होगी। गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, रमजान के बाद घाटी में आतंकियों के खिलाफ इंडियन आर्मी अपना ऑपरेशन जारी रख सकती है। रमजान को देखते हुए और सीएम महबूबा मुफ्ती के आग्रह के बाद केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में सीजफायर की घोषणा की थी। जम्मू कश्मीर में सीजफायर की घोषणा के बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में कोई कमी नहीं आई है, यहां तक कि घाटी में हिंसा की घटनाएं और ज्यादा बढ़ी है।

जम्मू कश्मीर: आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन ऑल आउट

फिलहाल, गृह मंत्रालय ने घाटी में सीजफायर बढ़ाने को लेकर दिल्ली में कोई मीटिंग नहीं की है। वहीं, सरकार के सूत्रों की मानें, बिगड़ते हालात को देखते हुए घाटी में सीजफायर बढ़ाने के लिए सरकार की बिल्कुल भी इच्छा नहीं है। वहीं, घाटी में गुरुवार को शाम को हुई दो घटनाओं ने सीजफायर न बढ़ाने को लेकर सरकार के इरादों को एक बार फिर मजबूत कर दिया है। श्रीनगर में कल आतंकियों ने शुजात बुखारी की हत्या कर दी थी और उसके बाद एक जवान का भी अपहरण कर उसको मार दिया था।

उधर इस महीने के अंत में अमरनाथ यात्रा भी शुरू होने वाली है और सरकार सुरक्षा को लेकर चाकचौबंध करने में जुटी है। वहीं, खुफिया रिपोर्ट्स ने भी सरकार को आगह किया है कि अमरनाथ यात्रियों को आतंकी निशाना बना सकते हैं। खुफिया रिपोर्ट्स की मानें ,तो सीमा पार से 400 से ज्यादा आतंकी घुसपैठ की कोशिश में है। ऐसे में सरकार हर लापरवाही से बचते हुए, सीजफायर को ईद के तुरंत बाद ही खत्म कर सकती है।

अमरनाथ यात्रा को देखते हुए केंद्र ने सीआरपीएफ के प्रमुख को अतिरिक्त बटालियन का बंदोबस्त करने को कहा गया। सुरक्षा का हवाला देते हुए वहां की पुलिस ने भी अतिरिक्त बटालियन की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+