दिग्गज भाजपा नेता को आर्मी की चिट्ठी- 'सुरक्षा के लिए खतरा है आपका घर, इसे हटाइए'

Recommended Video

    Nirmal Singh पर भड़की Indian Army, House खाली करने के दिए निर्देश | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह विवाद में घर गए हैं। दरअसल जम्मू कश्मीर विधानसभा के स्पीकर और उपमुख्यमंत्री कवींद्र सिंह ने एक कंपनी द्वारा जमीन खरीदी है, जोकि सेना के गोला-बारूद डिपो के बेहद करीब है। इस जमीन को सेना ने अवैध करार दिया है। यह जमीन नगरोटा स्थित भारतीय सेना के गोला-बारूद डिपो के बेहद करीब है, जिसपर सेना ने आपत्ति जताई है। यह जमीन तकरीबन 2000 स्क्वायर किलोमीटर की है।

    सेना के डिपो को खतरा

    सेना के डिपो को खतरा

    इस जमीन को 2014 में खरीदा गया था, जिसे पर निर्मल सिंह ने घर का निर्माण भी शुरू करा दिया था, जिसके बाद सेना की 16वीं कॉर्पोरेशन के लेफ्टीनेंट जनरल सरनजीत सिंह ने कड़ी आपत्ति जताते हुए पत्र लिखा है। 19 मार्च 2018 को यह पत्र निर्मल सिंह को लिखा गया है, जिसमे कहा गया है कि निर्मल सिंह ने जो घर बनवाया है वह गैरकानूनी है, इस घर से गोला-बारूद डिपो की सुरक्षा को खतरा है, साथ ही यहां रह रहे लोगों को भी इससे खतरा होगा।

    इसलिए लिखना पड़ा सेना को पत्र

    इसलिए लिखना पड़ा सेना को पत्र

    लेफ्टिनेंट ने लिखा कि मैं आपसे अपील करता हूं कि आप डिपो के करीब घर बनवाने के अपने फैसले पर फिर से विचार करें, क्योंकि इसकी वजह से सुरक्षा को खतरा है। नगरोटा के एक सेना के अधिकारी ने बताया कि लेफ्टिनेंट सरनजीत सिंह को यह पत्र सीधे निर्मल सिंह को इसलिए लिखना पड़ा क्योंकि स्थानीय प्रशासन सेना की अपील को सुन नहीं रहा था। यह निर्माण सुरक्षा को लेकर बड़ा खतरा है, बावजूद इसके कई बार कहने पर भी निर्माण को नहीं रुकवाया गया।

    2000 में खरीदी गई थी जमीन

    2000 में खरीदी गई थी जमीन

    वहीं इस पूरे प्रकरण पर निर्मल सिंह का कहना है कि यह पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है, मेरे पास इस तरह का कोई कानूनी निर्देश नहीं है कि मैं इस इलाके में घर नहीं बना सकता हूं। जो सेना कह रही है यह उनका मत है, लेकिन मुझपर इस तरह की कोई कानूनी बाध्यता नहीं है। आपको बता दें कि यह जमीन हिमगिरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की है, जिसे वर्ष 2000 में खरीदा गया था। जिसमे भाजपा नेता कवींद्र गुप्ता और जुगल किशोर शेयरहोल्डर हैं।

    इसे भी पढ़ें- पुलवामा में सेना-आतंकियो के बीच एनकाउंटर जारी, एक जवान घायल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+