Weather: कश्मीर और हिमाचल में जमकर हुई बर्फबारी, श्रीनगर Highway जाम, मोबाइल सेवाएं बाधित
Recommended Video
श्रीनगर। इस वक्त घाटी में मौसम बेईमान हो गया है, बुधवार रात यहां पर गुलमर्ग में काफी बर्फबारी हुई है जिसके कारण श्रीनगर में हाईवे जाम हो गया है, भारी बर्फबारी के चलते कई पेड़ उखड़ गए हैं, वहीं जम्मू और श्रीनगर के बीच संपर्क भी टूट गया है, श्रीनगर के कई इलाकों में मोबाइल सेवाएं भी प्रभावित हो गई हैं, जिससे आम जनजवीन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है।
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी
मौसम के बदले मिजाज के कारण अब यहां की रेल सेवाओं के बहाल होने पर संकट मंडराने लग गया है, मालूम हो कि 11 नवंबर से यहां पर रेल सेवाएं बहाल होने वाली हैं, लेकिन जिस तरह से यहां बर्फबारी शुरू हुई है, अगर वो सिलसिला यूं ही चलता रहा तो रेल सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने में दिक्कत होगी।
यहां भी बदला है मौसम
केवल कश्मीर ही नहीं हिमाचल प्रदेश में सुबह से कुल्लू जिले में सोलांग में बर्फबारी हो रही है, तो वहीं, उत्तराखंड में मौसम बिगड़ गया है, यहां के उत्तरकाशी में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
कश्मीर का असर दिल्ली पर भी
स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली में बारिश होने की आशंका है, इसके पीछे कारण जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ है,आपको बता दें कि स्काईमेट ने पहले ही अनुमान लगाया था कि दिल्ली और इससे सटे शहरों में बृहस्पतिवार, 7 नवंबर को बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। दिल्ली और एनसीआर पर सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, जिसके पीछे कारण कश्मीर में कल हुई बर्फबारी है।












Click it and Unblock the Notifications