Jammu-Kashmir: शोपियां में फिर से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर

Jammu-Kashmir: शोपियां में फिर से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, अब तक 9 आतंकियों को किया ढेर

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में सेना और आतंकियों के बीच एक फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई है। पिछले कई दिनों से जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सेना और आंतकियों के बीच एनकाउंट जारी है। घाटी में आतंकियों की घुसपैठ बढ़ने के बाद आतंकी गतिविधियां बढ़ गई है। वहीं सेना आतंकियों के खात्मे के लिए आपरेशन चला रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के सुगु इलाके में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। ताजा अपडेट के मुताबिक सुरक्षाबलों ने अब तक पांच आतंकियों को मार गिराया है। अभी इन आतंकियों की पहचान नहीं हुई है। इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सेना द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अब तक 5 आतंकी मारे जा चुके हैं। सेना के पीआरओ द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक 1 बजकर 45 मिनट पर सेना ने ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया। अब तक तीन आतंकी मारे जा चुके हैं। अभी ऑपरेशन जारी है।

 Jammu-Kashmir: An encounter has started at Sugoo area of Shopian district. Police and security forces are carrying out the operation.

अब तक की जानकारी के मुताबिक सेना को खूफिया जानकारी मिली थी कि इलाके में आतंकी छिपे हो सकते हैं, जिसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान और सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किर दिया। इसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकियों की गोलियों का जवाब सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस बल के जवान दे रहे हैं।

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने जानकारी दी थी कि सुरक्षाबलों ने हाल ही में अपने ऑपरेशन में हिजबुल मुजाहिदीन के 9 आतंकवादी मारे गए हैं। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 आतंकियों को मार गिराया गया था। जबकि रविवार को सुरक्षा बलों ने 7 आतंकियों को मार गिराया था। पिछले दो हफ्तों में सेना ने 9 बड़े ऑपरेशन किए है। आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए इन ऑपरेशन में अब तक 24 आतंकवादियों को ढेर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+