जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा:भूस्खलन की चपेट में आई बस , 5 की मौत, 11 घायल
जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा:भूस्खलन की चपेट में आई बस,5 की मौत
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक डोडा जिले में बस भूस्खलन की चपेट में आ गई, जिसके चलते बस हादसे का शिकार हो गई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोपहर 3 बजे के करीब बस ठाठरी गंदोह मार्ग से पियाकुल की ओर आ रही थी। बस जैसी ही पहाड़ी के नदजीक पहुंची भूस्खलन के साथ पहाड़ से चट्टान भरभरा कर बस के ऊपर गिर गई। जिसकी वजह से बस में सवार 5 लोगों की मौत हो गई वहीं 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस दौरान पुलिस को भी सूचित कर दिया गया था। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है । सभी घायलों को डोडा के जिले अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications