आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े 5 सदस्य गिरफ्तार, IED ब्‍लास्‍ट की रच रहे थे साजिश

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना और पुलिस की टीम लगातार अभियान चला रही है। सुरक्षा बलों ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े पांच सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों की ओर से बताया गया कि गिरफ्तार आतंकियों के पास से IED भी बरामद किया गया है। पकड़े गए आतंकी पुलिस और सुरक्षा बलों पर बड़ा हमला करने की प्लानिंग कर रहे थे।

हिजबुल से जुड़े 5 सदस्य गिरफ्तार, आतंकी हमले की थी साजिश

इस कार्रवाई पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने पुख्ता जानकारी के आधार पर शोपियां जिले से हिजबुल मुजाहिदीन के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि उनकी योजना आतंकी हमले की थी। उनके पास से आईईडी भी बरामद हुई है, जिसका इस्तेमाल वो बड़े हमले के लिए करने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए हिजबुल के पांचों सदस्यों की पहचान आकिब नजीर राथर, आमिर मुजीद वानी, समीर अहमद भट, फैसल फारूक अहंगर और रईस अहमद गनाई के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा कि उनकी योजना सुरक्षाबलों के मूवमेंट के दौरान आईईडी ब्लास्ट के जरिए उन्हें निशाना बनाने की थी। फिलहाल गिरफ्तार किए सभी आतंकी संगठन से जुड़े सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर घाटी में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों और पुलिस पर कई हमले किए हैं। हाल ही में पुलवामा में भी आतंकियों ने आईईडी ब्लास्ट से हमले को अंजाम दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+