जम्मू-कश्मीर: नौगाम में लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ जारी, 4 जवान शहीद
जम्मू कश्मीर के नौगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़े में 4 जवान शहीद, दो आतंकियों को भी मार गिराया।
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में पिछले दो दिनों ने आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। लगातार दूसरे दिन जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा के नौगाम में आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ चल रही है। घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने के दौरान 4 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 2 आतंकी भी मारे गए।

सेना के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया, जिसके बाद से वहां सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में आज 4 जवान शहीद हो गए, जबकि नौगाम में ही कल भी दो जवान शहीद हो गए थे।
वहीं कल हंदवाड़ा में आतंकियों से काफी देर तक मुठभेड़ चली थी। सेना को 6 आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी। जानकारी के मुताबिक सीमा पार से आतंकियों के दो दलों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले की हंदवाड़ा तहसील में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सेना के सतर्क जवानों ने उनकी ये कोशिश नाकाम कर दी और 2 आतंकियों को मार गिराया। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।












Click it and Unblock the Notifications