जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर
आतंकवादियों को जैसे ही सर्च ऑपरेशन की भनक लगी, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ रविवार शाम से चल रही थी। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पहलगाम शहर के पास अवूरा को घेर लिया। आतंकवादियों को जैसे ही सर्च ऑपरेशन की भनक लगी, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। रात भर चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को मार गिराया। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के पास बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए हैं।

आपको बता दें कि पिछले सप्ताह ही कश्मीर के उत्तरी हिस्से में स्थित बांदीपोर में भी एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया था। इस इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर जब सुरक्षाबलों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, उसी समय आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद एनकाउंटर में आतंकी की मौत हो गई। मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा का था। 26 नवंबर को भी बांदीपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया था। ये भी पढ़ें- हाफिज सईद का दावा, उसने जम्मू में सर्जिकल स्ट्राइक में मारे 30 सैनिक
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications