जम्मू कश्मीर: घुसपैठ की कोशिश करते तीन आंतकी गिरफ्तार
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने तीन आतंकियों को पकड़ा है। सेना ने कुपवाड़ा के करनाह से इनको तब पकड़ा, जब ये सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। सेना ने तीनों को गिरफ्तार करने के बाद इनको पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इनसे पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि शनिवार को घाटी में आतंकियों ने कई हमले किए थे और इनमें आम शहरियों को निशाना बनाया था। जिसके बाद सेना ने आतंकियों की धरपकड़ तेज की थी, वहीं आज सेना को तीन आतंकियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।
जम्मू कश्मीर में आंतकवाद को लेकर रविवार सीआरपीएफ के डीजी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में कश्मीर में बैक-टू-बैक ऑपरेशंस ने आतंकवादियों के "शेल्फ लाइफ" को कम कर दिया है और पिछले लगभग दो सालों 360 से ज्यादा की मौत हुई है।
सीआरपीएफ डायरेक्टर जनरल (डीजी) राजीव राय भटनागर ने एक इंटरव्यू में कहा कि घाटी में टेरर ग्रुप्स में शामिल होने में स्थानीय युवाओं की संख्या में बढ़ी है, हालांकि सुरक्षा बल हथियार उठाने वाले युवाओं को रोकने के लिए सुरक्षाबल हर संभावित तरीकों से युवाओं तक पहुंच रही है।
भटनागर ने सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए कहा कि सीआरपीएफ ने जम्मू-कश्मीर में काम कर रहे अपने सैनिकों के "सुरक्षा स्तर में वृद्धि" के लिए बॉडी प्रोटेक्टर्स, बुलेट प्रूफ व्हीकल और विशेष बख्तरबंद 'इंटरसेप्शन व्हीकल' शामिल करके खतरनाक लाइफ को सुरक्षित बनाया है। भटनागर ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी और उनमें से कुछ बाहर से हैं, वे स्थानीय युवाओं को भ्रमित करने में कामयाब हो रहे हैं, जिससे वे आतंकवादी समूहों मे शामिल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications