कश्मीर के पुलवामा में 24 घंटे बाद मुठभेड़ खत्म, 3 आतंकी ढेर
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन लगातार जारी है, पुलवामा में पिछले 24 घंटों से सुरक्षाबल आतंकियों से मुठभेड़ कर रहे थे, अब मुठभेड़ खत्म हो गया है। इस कार्रवाई में जवानों ने आज एक और आतंकी को ढेर कर दिया, इस मुठभेड़ में कुल तीन आतंकी मारे गए।

खास बातें...
- सोमवार से जारी इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल अब तक तीन आतंकियों को ढेर कर चुके हैं।
- ये एनकाउंटर पुलवामा के बामनू इलाके में चल रहा था।
- इस बारे में पुलिस ने मीडिया में बयान दिया है कि 3 आंतकवादी मारे गए हैं।
- सेना ने निश्चित सूचना मिलने पर गांव में घेरेबंदी की और उसके बाद एनकाउंटर को अंजाम दिया।
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस ने भी अभियान में सहायता की है।
- इस दौरान गोलीबारी में 10 प्रदर्शनकारियों के घायल होने की भी खबर है।













Click it and Unblock the Notifications