जम्मू-कश्मीर: जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी गिरफ्तार
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलिस बल को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें बडगाम के वड़ोरा से गिरफ्तार किया है. श्रीनगर के एसएसपी डॉ हसीब मुगल के मुताबिक पुलिस ने बडगाम के वड़ोरा से तीन आतंकियों को पकड़ा है। इनका संबंध जैश-ए-मोहम्मद से हैं। उन्होंने पिछले शुक्रवार को श्रीनगर के चानपोरा में एक पुलिस चौकी पर हमला किया था। इनके पास से चीनी पिस्टल, 2 पत्रिका, 6 लाइव राउंड्स बरामद किया है। आगे की जांच चल रही है।













Click it and Unblock the Notifications