Jammu Kashmir: सीमा पार 200-300 आतंकी घुसपैठ की फिराक में, पाक लगातार कर रहा सीजफायर उल्लंघन

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में एक तरफ जहां प्रशासन हालात को सामान्य करने की पूरी कोशिश में जुटा है तो दूसरी तरफ पड़ोसी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर से पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी को तेज कर दिया है। जम्मू कश्मीर के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस दिलबाग सिंह ने बताया कि उरी, राजौरी, पुंछ और जम्मू कश्मीर के तमाम इलाकों में लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। सीजफायर उल्लंघन के दौरान पाकिस्तान बड़ी संख्या में घुसपैठियों को भारतीय सीमा में भेजने की कोशिश कर रहा है।

200-300 आतंकी घुसपैठ की फिराक में

200-300 आतंकी घुसपैठ की फिराक में

डीजीपी दिलबाग सिंह ने सीमा पर हमारी घुसपैठ निरोधी ग्रिड काफी मजबूत है। हमारी ग्रिड ने तमाम कोशिशों को विफल किया है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में सीमापार तकरीबन 200-300 आतंकी मौजूद हैं जो भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की फिराक में हैं। जम्मू, लेह, कारगिल में मौजूदा हालात शांतिपूर्ण हैं, इसका कश्मीर के हालात से कोई लेना-देना नहीं है। आज सुबह सड़क पर काफी ट्रैफिक था, बाजार खुले थे, व्यापार हो रहा है। आने वाले दिनों में हालात और बेहतर होंगे। बता दें कि सेना ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को देखते हुए सेना के जवानों ने फायरिंग की, जिसके बाद एक आंतकी तो पकड़ा गया, लेकिन बाकी के आतंकी पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) की ओर भाग निकले।

घुसपैठ की कोशिश नाकाम

घुसपैठ की कोशिश नाकाम

एलओसी के नौगांव सेक्टर इलाके में शनिवार रात करीब 11.30 बजे 4 से 5 आतंकवादियों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही सुरक्षाबलों को इसकी भनक लगी,उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। सेना की ओर फायरिंग पर आतंकियों की ओर से जवाबी कार्रवाई भी की गई। कुछ देर तो आतंकी फायरिंग करते रहे, लेकिन जब उन्हें लगा कि वो घिरते जा रहे हैं, वो पीओके के तरफ भाग गए। घाटी में आतंकियों की घुसपैठ लगातार बढ़ गई है।सेना घुसपैठ को रोकने के लिए सतर्क है।

पाक की साजिश

पाक की साजिश

इंटेलीजेंस के मिले इनपुट्स के मुताबिक, अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तानी सेना की साजिश कश्मीर को अस्थिर करने की साजिश रच रही है। इसके लिए पाक सेना ने 4 अक्टूबर को कश्मीरी लोगों को लाइन ऑफ कंट्रोल तक मार्च करवाने की कोशिश में है। इसके लिए पाकिस्तान लगातार पीओके से प्रयास कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+