जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में ढेर 3 आतंकी, एक हफ्ते में दर्जन भर आतंकियों का सफाया
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने अब तक तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। इसके साथ ही एक हफ्ते में घाटी में करीब 14 आतंकी अलग-अलग एनकाउंटर में ढेर हुए है। अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि शोपियां में एनकाउंटर पूरी रात चला और तब सुरक्षाबलों को कामयाबी मिल सकी। एक आतंकी को बुधवार तड़के मारा गया है।

महामारी में भी पाकिस्तान में साजिशें तेज
जम्मू कश्मीर में भी कोरोना वायरस को देखते हुए लॉकडाउन जारी है और इसी दौरान यहां पर एक के बाद एक एनकाउंटर हो रहे हैं। इस माह की शुरुआत में भी कृष्णा घाटी में पांच आतंकियों को मारा गया था। नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर पाक की तरफ से लगातार फायरिंग जारी है। पाक की तरफ से साल 2020 की शुरुआत में ही 733 बार युद्धविराम को तोड़ा गया। जनवरी में 367 बार और फरवरी में 366 बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ। मार्च में यह आंकड़ा 411 रहा और अप्रैल में 53 बार युद्धविराम टूटने की घटनाएं हुई हैं। जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गर्वनर जीसी मुर्मु ने बताया कि घाटी में आतंकवाद पर कुछ हद तक नियंत्रण पा लिया गया था मगर पाकिस्तान फिर से शांति को भंग करने की कोशिशें करने लगा है। उन्होंने बताया कि पाक की तरफ से दोगुनी मात्रा में एलओसी पर युद्धविराम तोड़नी की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications