पाकिस्तान से सीमा पार कर जम्मू कश्मीर के पुंछ में घुसा नाबालिग लड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया
Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पीओके का 14 साल का लड़का पुलिस की पकड़ में आया है। पुंछ जिले के बतर नल्लाह के अजोते गांव के पास स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इस 14 साल के लड़के को पकड़ा है। पुंछ के एसएसपी ने बताया कि यह लड़का पाक अधिकृत कश्मीर का है, फिलहाल वह कस्टडी में है, हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि अभीतक यह पता नही चल पाया है कि यह लड़का कैसे इस इलाके में पहुंचा।













Click it and Unblock the Notifications