जम्मू: जंगल में मृत मिला तेंदुआ, मौत का कारण पता नहीं
जम्मू। जम्मू के जिला राजौरी नगर के साथ सटे जंगल में वन्य यजीव संरक्षण विभाग की टीम ने शनिवार को एक तेंदुए का शव बरामद किया है, पशु चिकित्सालय में डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया, विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

वन्यजीव संरक्षण विभाग के वार्डन शफीर हुसैन शाह ने कहा कि कर्मचारी जंगल की गश्त पर थे। सुरक्षा बलों की पोस्ट से थोड़ी दूरी पर उन्हें एक तेंदुआ मृत मिला। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई है।
जंगल में मृत मिला तेंदुआ, मौत का कारण पता नहीं
तेंदुए के शव को पशु चिकित्सालय भेजा जा रहा है यहां शव पोस्टमार्टम करवाकर इसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही तेंदुए की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
आशंका जताई जा रही है कि सर्दी के मौसम के चलते भी इस की मोंत हो सकती है ऐसा भी बताया जा रहा है उन्होंने कहा कि विभाग के बीओ मुहम्मद इकबाल मिर्जा के नेतृत्व में टीम का गठन किया है और इस मामले की जांच कर रही है। लेकिन मौत की असल वजह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications