दिल्ली: दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों से लूटपाट, हथियारों से लैस थे बदमाश

नई दिल्ली। जम्मू-दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों से लूटपाट की खबर से हड़कंप मच गया है। दुरंतो एक्सप्रेस के बी-3 और बी-7 एसी कोच में सफर कर रहे यात्रियों से हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की है। खबर के मुताबिक, दिल्ली के बादली इलाके में बदमाशों ने यात्रियों से लूटपाट की, हथियारों के बल पर वे मोबाइल, कैश और अन्य कीमती सामान लेकर फरार होने में कामयाब रहे। RPF ने इस मामले में कहा है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

Jammu-Delhi Duranto Express passengers looted by unidentified assailants on the outskirts of Delhi

बताया जा रहा है कि दुरंतो एक्सप्रेस सिग्नल क्लियर ना होने के कारण बादली के इलाके में रुकी थी। उसी वक्त चाकुओं और धारदार हथियारों से लैस 8-10 बदमाश ट्रेन के B3 और B7 कोच में घुस आए। उन्होंने यात्रियों के गले पर चाकू रखकर कीमती सामानों को लूट लिया। करीब 10-15 मिनट तक वे यात्रियों से बैग, कीमती सामान, कैश, मोबाइल और गहनों की लूटपाट करते रहे।

लूटपाट को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गए। दुरंतो एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12266) के B3 और B7 में यात्रियों के साथ लूटपाट की ये वारदात करीब 3 बजे हुई। पीड़ित यात्रियों की शिकायत पर सब्जी मंडी जीआरपी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

यात्रियों ने कोच में सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि एसी कोच में ऐसी वारदात हुई और सुरक्षा का कोई इंतजाम नहींं था। जबकि उत्तर रेलवे के CRPO का भी बयान आया है। CRPO ने कहा कि इस मामले में कुछ सुराग हाथ लगे हैं, वे जल्द ही अपराधियों को पकड़ लेंगे और मामले में कड़ी कार्रवाई करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+