J&K: जम्मू कश्मीर में अलग- अलग स्थानों पर सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़, 5 आतंकी ढेर
घाटी में अलग- अलग स्थानों पर सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़
नई दिल्ली, 12 जून। इस साल अब तक घाटी में मारे गए उग्रवादियों की संख्या 100 हो चुकी है। क्षेत्र में आतंकी गतिविधियां अब भी जारी हैं। पिछले 24 घंटों में मारे गए आतंकवादियों की संख्या पांच हो गई।

सुरक्षाबहलों ने कुलगाम में एक और आतंकवादी माराऔर शनिवार को पुलवामा में एक और आतंकवादी मारा गया। रविवार सुबह पुलवामा मुठभेड़ में दो और आतंकवादी मारे गए । पुलिस से कहा गया कि पुलवामा के द्रबगाम गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने शनिवार को इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। जिसमें लश्कर-ए-तैयबा (LET) का आतंकवादी आदिल पारे, जो हाल ही में दो पुलिस कर्मियों की हत्या में शामिल था।
रविवार को एक पुलिस दल के साथ मुठभेड़ में निष्प्रभावी हो गया। इससे पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में मारे गए उग्रवादियों की संख्या पांच हो गई है। मुठभेड़ क्रिसबल पालपोरा संगम इलाके में हुई।












Click it and Unblock the Notifications