पुलवामा में बाहरी मजदूरों पर आतंकी हमला, बिहार के एक मजदूर की मौत, दो अन्य घायल
जम्मू-कश्मीर, 04 अगस्त: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के गदूरा इलाके में गुरुवार को आतंकवादियों ने प्रवासी मजदूरों को अपना निशाना बनाया। उनको टारगेट करते हुए उन पर ग्रेनेड फेंक कर हमला किया। जिसमें एक बिहार के रहने वाले प्रवासी मजदूर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए है। ये सभी मजदूर बिहार के रहने वाले है और पुलवामा में आकर मजदूरी कर रहे थे। वहीं पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

श्रीनगर के पूर्व डिप्टी मेयर शेख इमरान ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा
हिंसा को कभी भी किसी भी अभिव्यक्ति में उचित नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा पुलवामा में "मैं पुलवामा में गैर-स्थानीय मजदूरों पर नृशंस हमले की निंदा करता हूं, जहां एक मजदूर की जान चली गई। हिंसा को कभी भी और किसी भी हाल में उचित नहीं ठहराया जा सकता है।
शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मेयर ने घायल मजदूरों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।












Click it and Unblock the Notifications