पुलवामा हमले की बरसी पर पाक ने जम्मू कश्मीर में दागे गोले, 1 की मौत
नई दिल्ली। पाकिस्तान अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है, शुक्रवार को एक बार फिर उसने सीजफायर का उल्लंघन किया। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की तरफी से गोलीबारी और बम फेंके गए, इस हमले में एक नागरिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान शाहपुर के निवासी अब्दुल्ला के बेटे बदर दीन के रूप में हुई है, उनकी उम्र 55 वर्ष बताई जा रही हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

पुंछ जिले के पुलिस प्रमुख एसएसपी रमेश कुमार अंगराल ने बताया कि, कुछ लोग शाहपुर की एक मस्जिद में शुक्रवार की नमाज अदा करने के लिए जा रहे थे, उसी दौरान उनके पास एक पाकिस्तानी गोला फट गया। इस हमले में एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। एसएसपी ने बताया कि, हालांकि पाकिस्तानी गोला मस्जिद से नहीं टकराया जिस वजह से वहां कोई नुकसान नहीं हुआ है।
बार-बार कर रहा सीजफायर का उल्लंघन
पाकिस्तान इनती बार भारतीय सेना के हाथों मुंह की खाने के बाद भी बाज नहीं आ रहा है। पिछले सप्ताह 8 फरवीर को भी उसने सीजफायर का उल्लंघन किया था जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया जबिक तीन अन्य घायल हो गए थे। जम्मू कश्मीर में एक आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तान ने एक बार फिर से एलओसी पर फायरिंग की थी। सीजफायर का उल्लघंन करते हुए पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में भारी गोलीबारी की। शनिवार दोपहर करीब पौने चार बजे पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान ने सेना की चौकियों और रिहाइशी इलाकों को टारगेट किया। भारतीय सेना ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से की जा रही इस फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया था।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को हराकर भारत जीता 72 साल पुराना निजाम फंड केस, मिले करोड़ों रुपये












Click it and Unblock the Notifications