Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जम्‍मू कश्‍मीर: बारामूला से सेना और पुलिस ने गिरफ्तार किया लश्‍कर का आतंकी

बारामूला। सेना और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की तरफ से चलाए गए गए एक ज्‍वॉइन्‍ट ऑपरेशन में लश्‍कर-ए-तैयबा के आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। इस आतंकी को बारामूला के सोपोर से गिरफ्तार किया गया है जो नॉर्थ कश्‍मीर में आता है। इस आतंकी का नाम आदिल बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि यह बारामूला का ही रहने वाला है। इस आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। इस मामले में और ज्‍यादा जानकारी का इंतजार है।

baramulla.jpg

बीजेपी नेता की गाड़ी को लगाई गई आग

इससे पहले शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोगों ने दक्षिण कश्‍मीर के कुलगाम जिले में बीजेपी नेता की गाड़ी में आग लगा दी थी। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कुलगाम जिले के गोनीगाम गांव में दोपहर करीब एक बजे दो मारुति ओमनी गाड़‍ियों को कुछ लोगों ने आग के हवाले कर दिया था। कुलगाम में एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया, 'यह गाड़‍ियां आबिद खान और इम्तियाज हुसैन भट्ट की थीं। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है।' आबिद खान, जम्‍मू कश्‍मीर राज्‍य के महासचिव हैं और घटना के समय वह मौजूद नहीं थे। जिस जगह पर यह घटना हुई है वह जगह कातेरसू गांव से बस 20 किलोमीटर की दूरी पर है। इसी गांव में मंगलवार को छह बंगाली मजदूरों की हत्‍या कर दी गई थी। मजदूरों की हत्‍या के बाद से अप्रवासी राज्‍यों के मजदूरों में डर और दहशत का माहौल है। इस घटना के बाद घाटी में कुछ जगहों पर प्रतिबंध फिर से लगा दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+