जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के संस्थापक भीम सिंह का निधन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख
जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के संस्थापक और वरिष्ठ नेता भीम सिंह का मंगलवार को जम्मू में निधन हो गया।
नई दिल्ली, 31 मई: जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के संस्थापक और वरिष्ठ नेता भीम सिंह का जम्मू में निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 80 साल की उम्र में प्रो. भीम सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। साथ ही राजनेताओं ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।
Recommended Video

पीएम मोदी ने किया ट्वीट
प्रो. भीम सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह बहुत पढ़े-लिखे और विद्वान थे। मैं उनके साथ अपनी बातचीत को हमेशा याद रखूंगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है।
केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भीम सिंह को याद करते हुए ट्वीट किया कि पैंथर्स पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक प्रोफेसर भीम सिंह के निधन से गहरा दुख हुआ। वह देश की आजादी के बाद जम्मू-कश्मीर के पहले प्रमुख फायरब्रांड राजनीतिक एक्टिविस्ट थे। उन्होंने शुरुआती वर्षों से ही एक छात्र नेता के रूप में लोगों को प्रभावित करना शुरू कर दिया था।
पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया याद
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर पार्टी सुप्रीमो भीम सिंह का आज निधन हो गया। भीम सिंह जी की मेरी सबसे पुरानी यादें 1984 की हैं, जब उन्होंने मेरे पिता (फारूक अब्दुल्ला) के साथ मिलकर नेकां सरकार की असंवैधानिक बर्खास्तगी का विरोध किया था। भीम सिंह जी एक अद्वितीय राजनेता थे, जिनके मित्र राजनीतिक और भौगोलिक सीमाओं से परे थे। उन्होंने जम्मू के मुद्दे का उतनी ही सहजता से समर्थन किया जितना कि उन्होंने फिलिस्तीनियों के लिए किया।
यह भी पढ़ें- गेहूं संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की मदद करेगा भारत, बदले में पीएम मोदी ने रखी ये शर्त!












Click it and Unblock the Notifications