जम्मू-कश्मीरः बीजेपी-पीडीपी बनाएंगी सरकार, मुफ्ती बनेंगे सीएम
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यस्त भारतीय जनता पार्टी जम्मू कश्मीर में सरकार गठन को लेकर विचारविमर्श नहीं कर पा रही थी, लेकिन अब जब कि दिल्ली में चुनाव खत्म हो चुके है तो भाजपा घाटी पर अपना फोकस कर रही है।

जम्मू कश्मीर में सत्ता को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। भाजपा ने सरकार बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। भाजपा और पीडीपी मिलकर राज्य में सरकार बनाने जा रही है। माना जा रहा है कि 23 फरवरी से पहले सरकार बनाई जाएगी।सीएम पद को लेकर भी फैसला लगभग कर लिया गया है। पीडीपी प्रमुख मुफ्ती मोहम्मद मुख्यमंत्री बनेंगे जबकि उप मुख्यमंत्री का पद भाजपा के खाते में होगा।
इस सिलसिले में मुफ्ती मोहम्मद सईद 3 दिनों की भीतर ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर चर्चा करेंगे।गौरतलब है कि दिसंबर में हुए जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में पीडीपी ने 28 सीटें और भाजपा ने 25 सीटें जीती थी। लेकिन दोनों पार्टियों के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर तालमेल न हीं बैठ पाया था। ऐसे में जम्मू में सरकार नहीं बन पाई थी।












Click it and Unblock the Notifications