Jammu and Kashmir: सोपोर कस्बे में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को घेरा
श्रीनगर। एक बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से है, जहां सोपोर कस्बे में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच में मुठभेड़ हो रही है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोपोर कस्बे में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को घेर लिया है और दोनों ओर से रूक-रूक कर फायरिंग हो रही है, दरअसल, सुरक्षाबलों को आज खबर मिली थी कि कुछ आतंकी सोपोर कस्बे में छिपे हैं, इसके बाद ऑपरेशन की शुरुआत की गई है।

मालूम हो कि मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग के बिजबेहाड़ा इलाके में सीआरपीएफ जवानों के एक गश्ती दल पर कुछ आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक जवान घायल हो गया था, शहीद जवान की पहचान शिव लाल के तौर पर हुई थी।
आतंकी सोपोर कस्बे में छिपे हैं
सीआरपीएफ सहित सेना के जवानों ने हमले के बाद पुराने इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी थी, वहीं सोपोर के गुल अबद अरम्पोरा में कुछ आतंकवादियों के देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया है, जिसके तहत ही आज जानकारी मिली की कुछ आतंकी सोपोर कस्बे में छिपे हैं, जिसके बाद वहां मुठभेड़ हो रही है। इससे पहले कुपवाड़ा में रविवार को घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 आतंकियों को सेना के जवानों ने मार गिराया था, जिसमें पांच जवान भी शहीद हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications