जम्मू और कश्मीर के सांबा में पाकिस्तान की फायरिंग में BSF जवान शहीद
जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने CRPF के काफिले पर किया हमला, 4 जवान घायल
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के सांबा में पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में BSF जवान शहीद हो गया। बता दें कि आज सुबह ही पाकिस्तान ने सांबा सेक्टर में फायरिंग की थी। जवान के घायल होते ही अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इससे पहले जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के काफिले पर हमला किया। हमले के बाद सेना ने इलाके को खाली करा लिया। सेना ने आस पास के इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक CRPF के 4 जवानों के घायल होने की सूचना थी। वहीं इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर ने ली है।













Click it and Unblock the Notifications