जम्मू-कश्मीर: सेना ने किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, लश्कर-ए-तैयबा के दो सहयोगी गिरफ्तार
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के दो अलग-अलग इलाकों में भारतीय सुरक्षाबलों को आज (शुक्रवार) बड़ी कामयाबि मिली है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा शहर में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस और भारतीय सेना की 38 राष्ट्रीय राइफल्स राजौरी के द्वारा आज गंभीर मुगलन इलाके के पास एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया। सुरक्षाबलों ने इस स्थान से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Recommended Video
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से आतंकियों की सफाए के लिए पुलिस और भारतीय सेना मिलकर अभियान चला रही है। अब तक कई आतंकियों को मार गिया गया है तो कई को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी पुलिस के हत्थे लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो सहयोगी चढ़ गए। मीडिय रिपोर्ट के दिए अपने बयान में पुलिस ने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सेना की 21 आरआर और सीआरपीएफ की 92 बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।
यह भी पढ़ें: लेह: भारतीय सेना के लिए -40°C में भी बनेगी बिजली, गुजरात के छात्र ने लगाई ऐसी पहली पवन चक्की
सीआरपीएफ जवानों को देख की भागने की कोशिश
सीआरपीएफ ने हंदवाड़ा के विभिन्न स्थानों पर चेक प्वाइंट बनाए और आने-जाने वाले यात्रियों की तलाश शुरू की गई। सुरक्षाबलों ने बाइक JK09B/1827 पर दो लोगों को आते देखा। चेक प्वाइंट देख दोनों युवक घबरा गए और बाइक घुमाकर फरार होने की कोशिश की। इस बीच सुरक्षाबलों की गाड़ी ने कुछ दूर उनका पीछा किया और फिर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान कुपवाड़ा जिले के हैन तिरेगाम के निवासी अबद मीर के बेटे लियाकत अहमद मीर और अब राशिद मीर के अकीब राशिद मीर पुत्र अकीब राशिद के रूप में हुई है। संदिग्धों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए है।












Click it and Unblock the Notifications