Jammu and Kashmir: शोपियां के बाद सोपोर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, आतंकियों के छिप होने की आशंका

jammu and Kashmir: शोपियां के बाद सोपोर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, कई आतंकियों के छिप होने की आशंका

श्रीनगर, मई 28। जम्मू कश्मीर में आतंकियों की गतिविधियां पिछले कुछ दिनों में बढ़ गई है। शुक्रवार को घाटी के दो जगहों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पहले शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर शुरू हुआ तो उसके बाद देर शाम को सोपोर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला बोला।

 Jammu and Kashmir: An encounter breaks out in Warpora area of Sopore, Two to Three Terrorists Hide

सोपोर में शुरू हुए एनकाउंटर में दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। सुरक्षाबलों ने इलाके को खाली करवा लिया है। उन्हें कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। वहीं आतंकवादी रुक-रुक कर सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसा रहे हैं। दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है। आतंकियों की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सोपोर के वारपोरा इलाके को घर लिया है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सुरक्षाबलों की आहट पात ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद से सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की है।

सुरक्षाबलों को अनुमान है कि इलाके में दो से तीन आतंकवादी छिपे हो सकते हैं। इससे पहले शोपियां जिले के गनोवपोरा गांव में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चला, जिसमें एक आतंकी मारा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+