जम्मू-कश्मीर के डोडा में भीषण सड़क हादसा, 16 लोगों की मौत, कई घायल
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के डोडा में भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे में कई लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक डोडा में मंगलवार की दोपहर ये भीषण सड़क हादसा हुआ। डोडा के एसएसपी के मुताबिक हादसे के वक्त क्षमता से अधिक सवारियों को लेकर जा रहा टैंपों सड़क से फिसल कर खाई में गिर गया।

हादसे के फौरन बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। वहीं इस घटना में 16 लोगों की मौत हो गई। स्थानीन लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक डोडा जिले के खिलैनी में मंगलवार को लोगों को लेकर जा रहा टैंपो सड़से से फिसलकर खाई में गिर गया। इससे 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications