जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और शोपियां में भी शुरु की गई 2G इंटरनेट सेवा

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा और शोपियां में भी शुरु की गई 2G इंटरनेट सेवा

श्रीनगर।दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और शोपियां जिलों में 2 जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। बता दें पिछले हफ़्ते हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज़ नाइकू की हत्या के बाद वहां सेवाएं बंद कर दी गईं थी। वहीं 12 मई को कश्मीर में 2जी इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है, छह दिन बाद सोमवार आधी रात यह सेवा शुरू की गई लेकिन पुलवामा और शोपियां में इंटनेट सेवा शुरु नहीं की गई थी लेकिन एक दिन बाद बुधवार को सरकार ने इन दो जिलों में भी इंटरनेट सेवा बहाल कर दी हैं।

internet

2G इंटरनेट सेवा हिज्बुल आतंकवादी रियाज नायकू के मारे जाने के बाद इंटरनेट सेवा रोक दी गई थी पुलवामा और शोपियां इन दो जिलों में इंटरनेट सेवा के अलावा मंगलवार को ही इंटरनेट सेवा शुरु कर दी गई थी। दरअसल, जम्मू-कश्मीर सरकार ने सोमवार को ही अपने आदेश में कहा था कि पुलवामा और शोपियां जिलों को छोड़कर, कश्मीर घाटी में तुरंत मोबाइल डेटा सेवाओं को बहाल किया जाएगा, हालांकि, केंद्र शासित प्रदेश में इंटरनेट स्पीड केवल 2G तक ही सीमित रहेगी। वहीं आज इन दो जिलों में भी इंटरनेट सेवा शुरु कर दी गई हैं

j@k

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने हिज्बुल के कमांडर रियाज नायकू को मार गिराया गया था, सुरक्षा बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस मुठभेड़ को अंजाम दिया गया था, इस दौरान अफवाह फैलने से रोकने और इलाके में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए इंटरनेट सेवा बंद की गई थी, जिसे कि अब स्थिति सामान्य होने पर बहाल कर दिया गया है। वहीं इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में 4G इंटरनेट मुहैया कराए जाने की मांग पर सोमवार को अपना फैसला सुनाया था, देश की सर्वोच्च अदालत ने जम्मू-कश्मीर में 4G इंटरनेट सर्विस देने से इनकार कर दिया है, इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को एक कमेटी बनाने का निर्देश दिया, जिसमें गृह मंत्रालय, संचार विभाग और जम्मू एंड कश्मीर के मुख्य सचिव शामिल होंगे, जिसका काम घाटी में परिस्थितियों के हिसाब से तय करना होगा कि 4G सेवा शुरू हो या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+