जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा एनकाउंटर में सेना का जवान शहीद
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है, जिसमें आर्मी का जवान शहीद हो गया है। कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में चल रहे मुठभेड़ में एक अन्य जवान भी घायल हुआ है। कुपवाड़ा के घने जंगलों में छिपे आतंकियों की तालाश अभी भी जारी है।

बताया जा रहा है कि सेना ने कुपवाड़ा के जंगलों में 4 से 5 आतंकियों को घेर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में पैरा स्पेशल फोर्सेज का जवान शहीद हुआ है। सेना के अनुसार, आज दोपहर कांडी के साडू गंगा जंगल में आतंकियों से भिड़ने के दौरान सिपाही मुकुल मीना को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान को हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications