Jamia Protest: हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार, जामिया का कोई स्टूडेंट नहीं

Recommended Video

    Jamia Violence मामले में 15 लोगों पर FIR, 10 लोगों की हुई रातों-रात Arresting । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने 15 दिसंबर के हिंसक प्रदर्शन के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि किसी भी छात्र को गिरफ्तार नहीं किया है और जिनको गिरफ्तार किया गया है, उनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

    Jamia violence: Delhi Police arrested 10 people with criminal backgrounds in connection with 15 dec incident

    वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस का दावा है कि वीडियो फुटेज में गिरफ्तार किए गए लोग पत्थरबाजी करते और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और गिरफ्तारियां भी होगी। पुलिस कई वीडियो फुटेज खंगाल रही है और इसके जरिए उपद्रवियों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है।

    बता दें कि रविवार को जामिया के आसपास वाले इलाके में विरोध-प्रदर्शन के दौरान आगजनी, तोड़फोड़ की गई थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर तांडव मचाते हुए 4 बसों को फूंक दिया, कई निजी वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इस मामले में पुलिस ने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के 50 छात्रों को हिरासत में लिया था, जिन्हें देर रात छोड़ दिया गया था।

    वहीं, नागरिकता कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन के बाद गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी की है। एडवायजरी में कहा गया है कि हिंसा को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि किसी भी तरह की हिंसा ना हो और लोगों के जान-माल को कोई खतरा ना हो। एडवाइजरी में ये भी कहा गया है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह को नहीं फैलने देने का भी निर्देश दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+