जामिया हिंसा मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, शरजील का नाम शामिल, 3.2 एमएम के खोखे का भी जिक्र

नई दिल्‍ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में 15 दिसंबर को हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए जेएनयू छात्र शरजील इमाम का नाम भी शामिल है। पुलिस ने चार्ज शीट में बताया है कि पुलिस को मौके पर 3.2 एमएम के खाली बुलेट भी मिल थे। बता दें कि यह चार्जशीट पुलिस ने 13 फरवरी को ही दाखिल कर दी थी। इस चार्जशीट में पुलिस ने शरजील इमाम का नाम लोगों को उकसाने के लिए दर्ज किया है। इस चार्जशीट में किसी और छात्र को आरोपी नहीं बनाया गया है।

जामिया हिंसा मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, शरजील का नाम शामिल, 3.2 एमएम के खोखे का भी जिक्र

चार्जशीट में पुलिस ने बताया है कि इस मामले में अब तक कुल 17 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जिसमें से नौ लोगों को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और आठ लोगों को जामिया इलाके से गिरफ्तार किया गया है। सभी स्थानीय लोग हैं। हिंसा में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया(पीएफआई) की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

जामिया के लाइब्रेरी का VIDEO भी आया सामने

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में 15 दिसंबर को हुई घटना से जुड़ी कुछ वीडियो पिछले तीन दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। किसी वीडियो में पुलिस की छात्रों पर ज़्यादतियां दिखाई दे रही है तो किसी वीडियो में छात्रों का झूठ सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जो वीडियोज सामने आ रहे हैं उसकी जांच चल रही है। लेकिन इसपर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने आ गई है।

सोमवार को जो वीडियोज सामने आए हैं, उसमें जामिया यूनिवर्सिटी में भारी संख्या में छात्र घुसते दिखाई दे रहे हैं। उसमें कइयों ने अपने चेहरे को ढक रखा है। वहीं जो दूसरा वीडियो सामने आया है उसमें जामिया के अंदर से उपद्रवी तत्व सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसा रहे हैं। वहीं, जामिया को-ऑर्डिनेशन कमिटी ने सोमवार को एक और वीडियो जारी किया है, जिससे पुलिस कार्रवाई के बारे में पता चलता है। इस वीडियो में पुलिस ने रीडिंग रूम में घुसकर कुर्सियां फेंकी और मेज उलट दिया। इसके बाद छात्रों पर लाठियां चलाईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+