Jamia हिंसा मामला: सात महीने बाद 15 छात्रों पर सख्त कार्रवाई, तीन का निष्कासन, जानिए पूरा मामला
Jamia में सात महीने पुरानी लेकिन गंभीर आपराधिक घटना पर सख्त कार्रवाई हुई है। घटना में मेरठ के सरदहन गांव निवासी कानून के छात्र नोमन चौधरी (26) के सिर में गहरी चोट आई थी, जिसकी बाद में मौत हो गई थी।

Jamia में पिछले साल हुई मारपीट को लेकर 15 छात्रों पर 'सख्त कार्रवाई' की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार, जामिया मिलिया इस्लामिया ने 15 छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसमें तीन का निष्कासन शामिल भी है।
सोमवार को जामिया प्रशासन के एक्शन के बारे में अधिकारियों ने बताया, पिछले साल दो समूहों के बीच हाथापाई में शामिल होने के कारण एक छात्र गोली लगने से घायल हो गया था। 15 छात्रों पर सख्त कार्रवाई की गई है।
जामिया के बच्चों पर एक्शन मामले में समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, तीन छात्रों को केवल 5 साल के 'कैंपस बैन' के साथ परीक्षा देने की अनुमति दी गई है। अपना कोर्स पूरा करने के बाद इन्हें विश्वविद्यालय के किसी अन्य पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं मिलेगा।
जामिया के रजिस्ट्रार नाजिम हुसैन अल जाफरी ने कहा, "अनुशासन समिति ने नजीर पेश करने के लिए उचित प्रक्रिया का पालन किया है।" उन्होंने दो टूक कहा, विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Three out of 15 students have only been allowed to give examinations with a 5-year campus ban and no admission in any other course at the university after completion of their course.
— ANI (@ANI) May 1, 2023
"Due procedure has been followed by the Discipline committee to set an example that the…
गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय का एक छात्र होली फैमिली अस्पताल परिसर के अंदर एक अन्य छात्र द्वारा कथित तौर पर गोली मारने के बाद घायल हो गया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 29 सितंबर की रात करीब 9 बजे फोन आया था।
पुलिस के अनुसार, जामिया नगर थाने में जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के अंदर लाइब्रेरी में हुए विवाद को लेकर पीसीआर कॉल आई थी। पूछताछ में पुलिस ने पाया कि छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी।
नोमन को इलाज के लिए होली फैमिली अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने कहा कि नौमन चौधरी का सहयोगी एक अन्य छात्र नौमन अली भी अपने दोस्त को देखने के लिए अस्पताल आया था। इसी बीच, हरियाणा के मेवात निवासी जलाल नाम के दूसरे गुट का एक छात्र अपने दोस्तों के साथ अस्पताल आया।
आक्रोशित गुट ने अस्पताल परिसर के इमरजेंसी वार्ड के बाहर नौमान अली पर फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक नौमान अली के सिर में ऊपरी चोट थी। उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट किया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications