केजरीवाल की खुल गई पोल: मुस्‍लिम वोट के लिये थामा जमात-ए-इस्लामी का हाथ

Jamaat announces support to Kejriwal ahead of Varanasi battle
नयी दिल्‍ली। मुसलमानों के वोट लेने के लिए किसी भी स्तर जाने वाली आम आदमी पार्टी की पोल खुल गई। घोर साम्प्रदायिक जमात-ए-इस्लामी हिन्द ने वाराणसी सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अरविन्द केजरीवाल को समर्थन देने की घोषणा कर दी। जमात-ए-इस्लामी हिन्द ने कहा था, चूंकि भारत का मुसलमान लगभग हर पार्टी से धोखा खा चुका है, इसलिए इस बार उसे चाहिये कि वह किसी एक ही पार्टी को वोट देने के बजाय अलग-अलग सीटों से उस उम्मीदवार को वोट दें जो साम्प्रदायिक पार्टियों के उम्मीदवार को हराने की पोजीशन में हों।

इसके लिए जमात के लोगों ने देश की बहुत सारी सीटों पर ग़ौर करने के बाद एक लिस्ट जारी की और लोगों के अपील की कि यदि सांप्रदायिक ताक़तों को रोकना है तो इन-इन सीटों से इन-इन उम्मीदवारों को वोट दें। जमात-ए-इस्लामी हिन्द के मुखिया जानब जलालुद्दीन उमरी ने साफ़ कर दिया है कि इस सीट पर केजरीवाल को समर्थन दिया जाएगा।

जमात ने पहले भी कहा है कि समर्थन का मतलब यह नहीं है कि हम उनके लिये प्रचार करेंगे मगर इसका मतलब यह ज़रूर है कि हम अपने लोगों से भी केजरीवाल को वोट देने की अपील करेंगे और हर सेक्युलर वोटर से अपील करेंगे कि वाराणसी में केजरीवाल को वोट दे। क्यूंकि केजरीवाल ही मोदी को हराने की पोजीशन में नज़र आ रहे हैं। जमात आज़मगढ़ में मुलायम सिंह यादव, रायबरेली में सोनिया गाँधी, अमेठी में राहुल गांधी, घुसी मैं मुखतार अंसारी, बलिया में अफ़ज़ाल अंसारी और गोंडा में अकबर अहमद डम्पी को अपने समर्थन का एलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+